Amazon

Friday, May 1, 2020

बसिया में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के 3 बीमार

कुलूसेरा गांव में बुधवार रात विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के तीन लोगों का गंभीर अवस्था में रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद तीनों खतरे से बाहर है। इसमें करिश्मा टेटे उम्र 18 वर्ष, आंजेला टेटे उम्र 35 वर्ष, इलिसबा सुरीन उम्र 25 वर्ष शामिल है। घटना के संबंध में पीड़ितों ने बताया कि रात में इलिसबा सुरीन अपने घर में सब्जी बनाई थी। इसी सब्जी को अंजेला टेटे व करिश्मा टेटे ने मिलकर खाया। खाने के बाद तीनों को बेहोशी का अहसास होने लगा और स्थिति गंभीर होने पर ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल बसिया पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के बाद तीनों खतरे से बाहर हैं। घटना को लेकर पारिवारिक विद्वेष की आशंका जताई जा रही है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। अब जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 sick of same family eating toxic food in Basia

https://ift.tt/2W9ffd6
May 01, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment