Amazon

Friday, May 1, 2020

चेकपोस्ट की गहना से चेकिंग करें सारे वाहनों का रिकाॅर्ड रखें : डीसी

उपायुक्त गुमला शशि रंजन ने गुरुवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ भरनो प्रखंड के रांची जिला सीमा क्षेत्र में चेक पोस्ट का निरीक्षण कर कई दिशा निर्देश जारी किया। उपायुक्त ने भरनो रांची अंतर जिला चेक पोस्ट में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को चेक पोस्ट में कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चेक पोस्ट से गुमला से रांची और रांची से गुमला आने वाले चार पहिया दो पहिया वाहनों का गहनता से चेकिंग करें। आवश्यक वस्तुओं के मालवाहक वाहनों का नंबर एवं गंतव्य पंजी का संधारण करें। दोपहिया एवं चार पहिया निजी वाहनों का भी चेकिंग करें तथा अधिकृत पास के बिना किसी भी वाहन को जिला सीमा में प्रवेश करने नहीं दिया जाए। साथ ही रांची से आने वाले वाहनों को भी चेकिंग कर अधिकृत पास का जांच करें। उपायुक्त ने लोहरदगा गुमला सीमा क्षेत्र चट्टी के चेक पोस्ट करें निरीक्षण कर किसी भी तरह के वाहन को बिना पास के प्रवेश करने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि केवल आवश्यक सामग्री वाले वाहनों को ही पास चेकिंग के बाद प्रवेश करने की अनुमति दी जाए। दोपहिया वाहनों में सिर्फ एक ही व्यक्ति को वाहन चालन की अनुमति है तथा निजी वाहनों में भी ड्राइवर सहित एक ही व्यक्ति को यात्रा की अनुमति है किंतु उन्हें यात्रा के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा पास है या नहीं इसकी जांच की जाए। बिना वजह किसी को भी जिला सीमा से आवागमन की अनुमति नहीं दी जाए।

अस्पतालों में उत्तम चिकित्सा व्यवस्था होनी चाहिए

उपायुक्त ने चट्टी सीमा क्षेत्र का भ्रमण करने के बाद सिसई प्रखंड में स्थानीय अधिकारियों से प्रखंड में संचालित दाल भात केंद्र मुख्यमंत्री दीदी किचन एवं सामुदायिक पुलिस भोजन केंद्रों में की गई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने किसी भी तरह से लॉक डाउन में प्रभावित लोगों तथा जरूरतमंदों को भोजन एवं सूखा राशन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को कार्यालय के साफ-सफाई अस्पतालों में उत्तम चिकित्सा व्यवस्था का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में सहाय क समाहर्ता सह सहायक दंडाधिकारी मनीष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह सिसई प्रखंड के वरीय पदाधिकारी विद्याभूषण, सिसई प्रखंड के बीडीओ प्रवीण कुमार तथा अंचल अधिकारी सुमन तिर्की, भरनो थाना प्रभारी सिधेश्वर सिंह सहित प्रखंड कर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

रांची-गुमला आवागमन नहीं करने का निर्देश
उपायुक्त ने सरकारी कर्मियों को भी रांची गुमला आवागमन नहीं करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रांची में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसे नियंत्रित करने के लिए अंतर जिला चेक पोस्ट में किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल मेडिकल सुविधा के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत पास वाले वाहन या व्यक्ति को ही चेक पोस्ट से जाने की अनुमति दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Checking with the jewel of a check post, keep a record of all vehicles: DC

https://ift.tt/35n10Fz
May 01, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment