Amazon

Tuesday, May 19, 2020

कोरोना की चपेट में आए मामून के ऑटो ड्राइवर की 40वें दिन अमृतसर में मौत, टीबी से भी था पीड़ित

कोरोना की चपेट में आए मामून के वार्ड नंबर 19 के मोहल्ला हरिजन के रहने वाले 34 वर्षीय ऑटो ड्राइवर जयपाल की 40वें दिन अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि, सेहत विभाग का कहना है कि इस मरीज का 15 और 17 मई को कोरोना के दो टेस्ट हुए थे और दोनों टेस्ट निगेटिव आए थे। जयपाल को टीवी की भी प्रॉब्लम थी। फिलहाल, अमृतसर से देर शाम लाश पठानकोट लाई गई और अंतिम संस्कार करवाया गया।

जयपाल की मौत को लेकर पत्नी, बेटा, पिता, भाई समेत फैमिली का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बता दें कि ऑटो ड्राइवर जयपाल तीन महीने से बीमार चल रहा था। 6 अप्रैल को जयपाल ने मामून में सब सेंटर में चेकअप करवाया था। हेल्थ कर्मियों ने उसमें संदिग्ध लक्ष्ण दिखने पर सिविल अस्पताल में रेफर किया था। 15 अप्रैल को आई रिपोर्ट में जयपाल कोरोना पॉजिटिव निकला था। उसके बाद जयपाल की हालत गंभीर देखते हुए 26 अप्रैल को अमृतसर रेफर किया गया था। जहां मौत हो गई।
डॉक्टरों ने चेकअप करवा दवाएं दीं
सोमवार को सिविल अस्पताल में रुटीन की तरह ओपीडी खुली। ओपीडी में चेकअप करवाने पहुंचे ज्यादातर मरीज खांसी-जुकाम से पीड़ित थे। इनका डॉक्टरों ने चेकअप करवा दवाएं दीं। पहले दिन ओपीडी में करीब 210 लोग चेकअप करवाने पहुंचे। ओपीडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया और लोग भी मुंह पर मास्क बांधे व सैनिटाइजर लेकर साथ पहुंचे थे।

30 लोगों के सैंपल लिए, श्रीनगर से लौटे युवक को क्वारेंटाइन किया

सोमवार को सिविल अस्पताल पठानकोट में पहुंचे 30 लोगों के कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसके अलावा फ्रंट लाइन पर काम करने वाले आशा वर्करों, मल्टीपर्पज समेत हेल्थ वर्करों को कोरोना की जांच के लिए टेस्ट करवाने को कहा गया है। उधर, सेहत विभाग की टीम ने गांव खोबा में पहुंचकर श्रीनगर से आए युवक के घर के बाहर पोस्टर लगाकर होम क्वारेंटाइन किया और घर में ही रहने के लिए कहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिविल में खुली ओपीडी में चेकअप करवाने पहुंचे लोग लाइन में लगकर पर्ची कटवाते हुए।

https://ift.tt/3e2hk1B
May 19, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment