Amazon

Sunday, May 17, 2020

अरविंदरजीत के परिवार को 50 लाख मुआवजा दे सरकार

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सीनियर व नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जिनके पास गृह मंत्रालय भी है, के लंबे समय से गायब रहने के कारण पंजाब में अमन-कानून की स्थिति ओर ज्यादा बदतर होती जा रही है। लक्खण के पड्डा के दो कबड्डी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को थानेदार ने गोलियों से भून दिया, यह आपराधिक प्रवृत्ति की ताजा मिसाल है।

हरपाल सिंह चीमा शनिवार को कपूरथला के गांव लक्खण के पड्डा में मृतक कबड्डी खिलाड़ी अरविंदरजीत सिंह (25) की अंतिम अरदास और जख्मी खिलाड़ी प्रदीप सिंह का पता लेने पहुंचे थे। इस मौके उनके साथ पार्टी के सीनियर नेता गैरी बडि़ंग, कुलदीप सिंह धालीवाल, हरचन्द सिंह बरसट, डॉ. मालविन्दर माली, नवदीप सिंह संघा, गुरिन्दरजीत सिंह पावला, जसवीर सिंह राजा गिल, लक्की रंधावा, महेन्दर सिंह सरपंच, केवल सिंह पड्डा, लवदीप सिंह गिल और बलवंत भाटिया भी मौजूद थे।

चीमा ने कहा कि अरविंदरजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और जख्मी प्रदीप सिंह के लिए सरकारी नौकरी की मांग की। इसके इलावा चीमा ने आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ 10 दिन में चालान पेश करने और 3 महीनों के अंदर अदालती ट्रायल मुकम्मल करने की मांग की। चीमा ने मुख्यमंत्री को कहा कि गृह विभाग संभालना उनके बस की बात नहीं रही, इसलिए यह मंत्रालय किसी जिम्मेदार और योग्य शख्स को दिया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government should give 50 lakh compensation to Arvinderjeet's family

https://ift.tt/3dVD8MD
May 17, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment