कर्फ्यू में दाना मंडी से वीरवार रात गेहूं की 250 बाेरियां चाेरी हाेने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। गिरोह के सरगना को काबू कर पुलिस ने गेहूं की 60 बोरियां बरामद की हैं। वारदात में इस्तेमाल गाड़ी अाैर गिराेह के फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
शनिवार शाम थाना आदमपुर में एसएचओ नरेश जोशी ने बताया एसपीडी सरबजीत सिंह की अध्यक्षता में एएसपी आदमपुर अंकुर गुप्ता, इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह और चौकी इंचार्ज अलावलपुर परमजीत सिंह की टीम का गठन किया था। पुलिस को खेत में कागज मिला था, इसपर हरनेक सिंह का मोबाइल नंबर लिखा था। एड्रेस ट्रेस किया तो सिम कपूरथला के गांव बूटा के अमृतपाल सिंह के नाम पर था। अमृतपाल सिंह से पूछताछ की ताे उसने बताया कि गांव के ही हरनेक सिंह को सिम लेकर दिया था।
हरनेक सिंह को काबू कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। गिरोह के सभी लोग गांव बूटा के ही रहने वाले हैं। गेहूं की बाेरियां बोलेरो पिकअप में लेकर गए थे। सीसी फुटेज में भी बोलेरो गाड़ी दिखाई दी थी। पुलिस के मुताबिक आढ़ती सुमित गुप्ता ने चोरी हुई गेहूं की बोरियाें की संख्या ज्यादा बताई थी। दूसरी और सुमित गुप्ता ने कहा कि चोरी के बाद मंडी में बोरियों की गिनती की तो सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक 243 बोरियां कम पाई गई थीं। मामले में उन्हें गलत जानकारी देने से कुछ नहीं मिलेगा। नुकसान की भरपाई उन्हें ही करनी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fXwpUc
May 17, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment