थाना तलवंडी चौधरियां पुलिस ने बे-अबाद कमरों में पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे पांच लुटेरों को मौके पर दबोच लिया। लुटेरों से पुलिस को भारी मात्रा में हथियार, दातर, किरपान, रॉड, 5 मोटरें और ट्रैक्टर का सामान मिला है। लुटेरों ने आधा दर्जन से अधिक घटनाएं कबूली हैं। दो दिन पहले गांव महीवाल के सरकारी स्कूल से मोटर भी इन्हीं लुटेरों ने चोरी की थी। लुटेरे ज्यादातर मंड क्षेत्र के खेत से बिजली की मोटरें, इंजन और तारें आदि चोरी करते थे।
अब पुलिस को लुटेरों को पकड़ने में मुखबिर की सूचना पर सफलता हाथ लगी है। घटना संबंधी तलवंडी चौधरियां पुलिस ने पांचों लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लुटेरों से पूछताछ जारी है। फिलहाल लुटेरों को अदालत में पेश कर उनका पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। कई अहम खुलासे होने की संभावना है। थाना तलंवडी चौधरियां के सब-इंस्पेक्टर गुरमेज सिंह ने बताया कि वह पुलिस के साथ दाना मंडी तलवंडी चौधरियां के पास कर्फ्यू के कारण नाकेबंदी की हुई थी।
मंड क्षेत्र के खेतों से मोटरें, इंजन चुराते थे
मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि पांच लुटेरे तलवंडी चौधरियां- सुल्तानपुर लोधी रोड पर बने बे-आबाद कमरों में बैठे हैं। सभी लुटेरों के पास हथियार, दातर, किरपानें और राड हैं। यह लुटेरे अब पंमणा वाला पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे है। उन्होंने सूचना मिलते ही लुटेरों को दबोच लिया। लुटेरों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ मुसू, गुरमेल सिंह उर्फ गुलू, कुलविंदर सिंह, जिंदर सिंह निवासी शिव दियालवाला, रणजीत सिंह उर्फ मच्छर निवासी भैणी हुसेखां के रूप में हुई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2X6SjvH
May 17, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment