Amazon

Sunday, May 17, 2020

शालीमार एवेन्यू के गोदाम में चल रहा था शराब पिलाने का धंधा, चिकन और मछली भी देते थे

शहर में लॉकउडान और क्फर्यू में गोदाम में शराब का जश्न चल रहा था। सभी चिकन और मछली खा रहे थे। अभी शराब का जाम उठ ही रहा था कि पुलिस ने दस्तक दे दी। पुलिस को देखकर कई युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को मौके पर ही दबोच लिया। घटना शहर के शालीमार एवेन्यू की है, जहां एक बिल्डिंग में शराब का धंधा चल रहा था।

पुलिस ने छापेमारी कर 19 युवकों को मौके पर दबोच लिया। युवकों से पुलिस को 7 बोतल शराब, 23 खाली गिलास, 11 खारे की बोतलें, डिस्पोजल प्लेट्स, चिकन आदि बरामद हुआ। पुलिस ने सभी पर केस दर्ज किया है। एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला शालीमार एवेन्यू में गोदाम में शराब, मीट आदि का जश्न चल रहा है। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने रेड की वहां से पुलिस को 19 युवक शराब पीते हुए मिले।

छापेमारी में कई युवक ऐसे भी थे, जिन्होंने पुलिस की गाड़ी में बैठने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उन्हें जबरन गाड़ी में बिठा लिया और थाने ले गई। कई युवकों ने पुलिस को छूटने के लिए
सिफारिशें भी की लेकिन पुलिस ने देर रात सभी पर धारा 188 आईपीसी, पंजाब एक्साइज एक्ट, एपीडेमिक डसीस एक्ट-3 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों को जबरन गाड़ी में बैठाया

थाना सिटी के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस को कई दिन से सूचना मिल रही थी कि घनैइया लाल मोहल्ला शालीमार एवेन्यू में कैटरिंग का काम करता है। उसने गडाउननुमा इमारत में शराब पिलाने का काम चला रखा है। शुक्रवार को उन्होंने छापेमारी की तो 19 लोग मौके पर पकड़े गए। यह सभी युवक कर्फ्यू में शराब का सेवन कर रहे थे। पुलिस को देख कर कई युवकों ने शराब की बोतलें और गलासी में डाले पैग फर्श में गिरा दिए। पुलिस ने सभी को मौके पर दबोच लिया। उक्त लोगों ने कर्फ्यू में मीट, शराब का सेवन कर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का उल्लघंन किया है। देर शाम सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Running in the warehouse of Shalimar Avenue, the drinking business, chicken and fish were also given

https://ift.tt/3fW7kJf
May 17, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment