Amazon

Sunday, May 17, 2020

हजूर साहिब से लौटे 21 डिस्चार्ज, होम क्वारैंटाइन रहेंगे

अब कोरोना बैकफुट पर आने लगा है। शनिवार को एक दिन में 21 कोरोना पॉजिटव मरीज ठीक हुए हैं। यह सभी श्री हजूर साहिब से लौटे थे। सभी को आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है। जिले में ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा अब 26 हो गया है।

कपूरथला सिविल के आइसोलेशन से 12, पीटीयू से 4, फगवाड़ा से 5 मरीजों को होम क्वारेंटाइन कर दिया है। ठीक हुए मरीजों को विधायक राणा गुरजीत सिंह ने बधाई दी। कहा-आप ने हिम्मत से कोरोना को मात दी है। आप जैसे हौसलों से ही कोरोना हारेगा। आप से निवेदन है कि आप घर में रहकर भी सेहत विभाग के नियमों को न भूलें। आपने कोरोना से जंग कैसे जीता है, यह उदाहरण दूसरों को भी दें। पंजाब सरकार और सेहत विभाग आपके साथ सदैव खड़ा रहेगा।

ठीक हुए मरीजों का हौसला बढ़ाने के लिए विधायक राणा गुरजीत सिंह ने उनके साथ खाना खाया। उनपर फूलों की वर्षा भी की गई। इसके बाद सभी को वीडियो कॉलिंग से पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से रू-ब-रू भी करवाया। राणा की कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ लगभग आधा घंटाबातचीत हुई।सीएम ने सभी का हालचाल भी पूछा। सिविल हॉस्पिटल के प्रबंधों पर चर्चा हुई। अंत में बात खत्म करते हुए राणा ने कहा-मैं फौजी तां नई हां, फौजियों वाला सल्यूट जरूर मारूंगा। जय हिंद...



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
21 discharges returned from Hazur Sahib, will remain at home quarantine

https://ift.tt/2WASZua
May 17, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment