जालंधर में प्रेमी संग रह रही डेरा बाबा नानक की एक महिला ने अपने 5 साल के बेटे नूर पर तेजाब फेंक दिया। इससे बच्चे के एक हाथ की सभी उंगलियां, दोनों टांगें जल गईं। पता चलने पर बच्चे की मौसी जालंधर आई और बच्चे को अपने घर ले गई।
बच्चे की मौसी ने बताया कि उन्होंने डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन में शिकायत की है लेकिन पुलिस अधिकारियों ने पुरानी घटना मानकर केस दर्ज नहीं किया। बच्चे की मौसी ने बताया कि डेरा बाबा नानक में पति की मौत के बाद उसकी बहन अपनी दो बेटियों को छोड़ बेटे के साथ जालंधर में प्रेमी के संग रहने लगी थी। उसकी बहन ने ही प्रेमी के कहने पर बेटे को जलाने का प्रयास किया गया।
अंगुलियों का ऑपरेशन जल्द न हुआ तो काटना पड़ सकता है हाथ
मौसी ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। बच्चे का इलाज एक एनजीओ के सहयोग से बटाला सिविल अस्पताल चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की उंगलियां तेजाब से झु़लस चुकी हैं। शीघ्र ऑपरेशन न हुआ तो हाथ भी काटना पड़ सकता है। वहीं, डेरा बाबा नानक के एसएचओ दलजीत सिंह पड्डा ने बताया कि उन्हें लिखित शिकायत नहीं मिली है। बच्चे की मां ने बताया था कि बच्चे को सीढ़ियों से गिरने के कारण चोट लगी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eeW6xW
May 24, 2020 at 05:10AM
No comments:
Post a Comment