Amazon

Sunday, May 24, 2020

जालंधर के एंजेट ने रूस भेजे 35 पंजाबी...फंसे, वीडियो में बचाने की लगा रहे गुहार

(नमन तिवारी)
जालंधर के एक एजेंट सूरज गिल पर रूस में फसें 35 पंजाबी युवकों ने 5-5 लाख लेकर रूस में किसी पाकिस्तानी एजेंट के पास फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने एजेंट का वीडियो देखा था। जिसमें उसने कहा था कि वह रूस में एक साल का वर्क वीजा दिलवाएगा और उसके बाद फ्री में वीजा एक्सटेंड करवाएगा।

रूस पहुंचे तो एजेंट ने किसी पाकिस्तानी एजेंट से मिलने को कहा। पाकिस्तानी एजेंट ने बदसलूकी की और 4200 अमेरिकी डॉलर ले लिए। फिर श्रमिक कैंप में रखवा दिया। दो-तीन दिन में काम मिल जाएगा ऐसा बोलकर चला गया। यहां न काम दिलाया और न ही रोटी की इंतजाम किया।

श्रमिक कैंप में हमें 3 महीने फंसे हो गया। कोरोना के चलते कई कई दिन भूखे भी रहे हैं। रोटी तक मांग कर खानी पड़ रही थी। वीडियो में कहा कि सानू एत्थों कड्ड लो, सरकार अग्गे हाथ जोड़ के बेनती है...नईं तां इत्थे भुक्ख नाल मर जावांगे।
मदद के लिए एंबेसी ने मांगे 1-1 लाख, इसके बाद डीजीपी को भेजा वीडियो
पीड़ितों ने बताया कि उन्हें जब सभी रास्ते बंद नजर आए तो उन्होंने खालसा एड संस्था से वीडियो बनवाकर डीजीपी दिनकर गुप्ता को 14 मई को मेल किया था। 15 मई को जवाब आया कि जालंधर के सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को जांच सौंपी है। वहीं, पीड़ितों ने भास्कर को बताया कि मदद के लिए अंबेसी गए तो कहा कि एक व्यक्ति पर एक लाख खर्च आएगा। हमारे पास खाने तक के पैसे नहीं है। एंबेसी ने ही उन्हें भारत से मदद मंगवाने के लिए कहा।
पंजाब के अलग-अलग जिलों से हैं फंसे युवक
जालंधर का गुरदीप, शुभम, विनित, होशियारपुर का हरदीप सिंह व तजिंदर, फगवाड़ा का राजेश, गुरदासपुर का मनप्रीत, लुधियाना का गगनदीप और अक्षेदिप सिंह, फतेहगढ़ साहिब का करणबीर, पटियाला का सुखविंदर, खन्ना का विजय, अमृतसर का सुखदेव, प्रिंसिपाल सिंह, चडीगढ़ का गरविंदर, तरनतारन का मलकीत, मनजीत व गुरजंट सिंह शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वीडियो जारी कर अपना हाल बताते पांजब के युवक।

https://ift.tt/2ATQzhH
May 24, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment