Amazon

Sunday, May 24, 2020

भाई ने एक बहन की हत्या कर दूसरी को किया अगवा, कुछ दूरी पर हादसे में दोनों की मौत

कस्बा पट्टी के गांव कोट दाता में बहनों के चरित्र पर शक के चलते शनिवार दोपहर चचेेरे भाई ने अपने दोस्त से मिलकर एक बहन का तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। शक की पुष्टि करने के लिए दूसरी बहन को हत्या के इरादे से उन्होंने अगवा कर लिया। मगर सिर्फ आधा किलोमीटर दूर जाते ही ट्रैक्टर ट्राली से उनके बाइक की टक्कर हो गई। जहां हत्यारे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

दूसरे हत्या आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं घायल लड़की को तरनतारन सिविल अस्पताल पहुंचाया, मगर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हत्यारे भाई की पहचान जोबनजीत सिंह, जबकि कत्ल की गई लड़कियों की पहचान हरमन कौर सोनी पुत्री कश्मीर सिंह, अमनदीप कौर पुत्री सुखदेव सिंह निवासी कोट दाता के रूप में हुई है।

वारदात में साथ देने वाला युवक लोगों ने पकड़ा, गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि जोबनजीत ने घटना में अपने दोस्त निर्मल सिंह निवासी बुर्ज देवा सिंह को साथ लिया था। जब वह दूसरी बहन को अगवा कर ले जा रहे थे तो दुर्घटना में वह भी घायल हो गया, जिसे लोगों ने दबोच लिया। गांव वासी उसे छोड़ने को तैयार नहीं थे, जिस पर मौके पर पहुंची पट्‌टी पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में पुलिस के वाहन को भी नुकसा पहुंचा। पुलिस ने हत्यारे भाई व निर्मल सिंह के खिलाफ हत्या व अपहरण का केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Brother killed one sister and kidnapped the other, both of them died in an accident at some distance

https://ift.tt/2ytgWdD
May 24, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment