सरकारी स्कूल की टीचर से उसके स्व. पति का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 60 लाख रुपए फिरौती मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने महिला टीचर को पत्र लिखकर जान से मारने की भी धमकी दी थी। साथ में कहा था कि उसकी बेटी का भी अश्लील वीडियाे उसके पास है।
पुलिस के अनुसार, मलोट की एक सरकारी टीचर ने शिकायत की थी कि उसे किसी ने पत्र भेजा था कि उसके स्व. पति का उसकी बहन से अवैध संबंध थे। इसका वीडियो उसके पास है। 60 लाख दे नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। मंगलवार को 12:45 पर फोन आया और कहा कि 60 लाख दे नहीं तो तुम्हारी बेटियों का वीडियो भी वायरल कर अपनी बहन का बदला लूंगा।
पुलिस ने मिस्त्री लखवीर सिंह और एक अज्ञात पर केस मामला दर्ज करके मुख्य आरोपी लखवीर को अरेस्ट कर लिया है। प्रेस कांफ्रेंस में आरोपी ने कहा कि मुझसे गलती हो गई है। मैंने रातोंरात अमीर बनने के चक्कर में यह घिनौना काम कर दिया हैं। इसलिए मुझे माफ कर दीजिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2zVuAXn
May 21, 2020 at 05:32AM
No comments:
Post a Comment