फाजिल्का जिले से संबंधित जलालाबाद के कुल 9 श्रद्धालुओं में से 4 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है जबकि जिले में श्रद्धालुओं की संख्या 75 हैं, बाकी 71 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट अभी शेष है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालुओं के कारण फाजिल्का जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
इसके अतिरिक्त राजस्थान के जैसलमेर से लौटे 2585 मजदूरों की एंट्री भी फाजिल्का क्षेत्र से हुई हैं। अगर उक्त मजदूरों में से भी कुछ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो जिले में और भी भयानक स्थिति हो सकती है। बता दें कि 29 अप्रैल को राजस्थान से लौटे उक्त मजदूर अपने घरों तक पहुंच गए थे जिन्हें बाद में पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया था लेकिन उक्त मजदूर कुछ समय अपने पारिवारिक सदस्यों के संपर्क में जरूर रहे हैं। जिसको लेकर फाजिल्का जिले के लोगों में भय की स्थिति बनी हुई है। क्योंकि श्रद्धालुओं के लौटने से पहले फाजिल्का एकमात्र ऐसा जिला था जिसमें एक भी पॉजिटिव केस नहीं था किंतु श्रद्धालुओं के लौटने के बाद जिले की गड़बड़ाती स्थिति के लिए लोग सियासी पार्टियों के नेताओं को जिम्मेदार मान रहे हैं क्योंकि राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों ने अपने-अपने सियासी लाभ के लिए पंजाब की जनता को कोरोना की आग में झोंक दिया है।
श्रद्धालुओं को कहां-कहां किया क्वारेंटाइन
डीसी ने बताया कि हजूर साहिब से कुल 75 श्रद्धालु जिला फाजिल्का में आए हैं, जिनमें से 9 श्रद्धालु पहले 27 अप्रैल को आए थे जिनमें से 4 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। 66 श्रद्धालुओं के सैंपल ले लिए गए हैं और उनको क्वारेंटाइन किया गया है। 23 श्रद्धालुओं को अबोहर के मेजर सुरिंद्र मेमोरियल अस्पताल, 35 रामसरा के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर और 8 फाजिल्का के नशा छुड़ाओ केंद्र में क्वारेंटाइन किए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/35meyS1
May 02, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment