Amazon

Saturday, May 2, 2020

हजूर साहिब से लौटे जलालाबाद के चार श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव

श्री हजूर साहिब से जलालाबाद पहुंचे श्रद्धालु कोरोनावायरस संक्रमित पाए जाने के बाद पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि हाल ही में 26 अप्रैल को श्री हजूर साहिब से लौटे 9 श्रद्धालुओं में से 8 लोगों की कोरोना टेस्टिंग के लिए रिपोर्ट भेजी गई जिसमें एक 2 वर्षीय बच्चे का सैंपल बाद में भेजा गया है। उधर रिपोर्ट में 4 लोग जिसमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव में मनप्रीत कौर (50), बीरबल कौर (42) वासी बाबा दीप सिंह कॉलोनी जलालाबाद और जसप्रीत सिंह (22), हनी (38) वासी गांव चक्क दुमालवाला है जोकि सरकारी गर्ल्स स्कूल जलालाबाद में क्वारेंटीन किए गए हैं। यह पुष्टि सिविल सर्जन सुरिन्द्र सिंह ने की है। उक्त पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जिले में श्रद्धालुओं की संख्या 75 हैं, बाकी 71 श्रद्धालुओं की रिपोर्ट अभी शेष है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालुओं के कारण फाजिल्का जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पेंडिंग श्रद्धालुओं की रिपोर्ट में अबोहर व फाजिल्का से संबंधित अधिकतर श्रद्धालु हैं। रिपोर्ट आने के बाद लंबे समय से कोरोना से मुक्त चल रहे जिले की स्थिति विस्फोटक हो सकती है। इसका एक कारण यह भी है कि उक्त श्रद्धालु अपने पारिवारिक सदस्यों, मित्रों व रिश्तेदारों व पड़ोसियों के साथ भी मिल चुके हैं।
उधर आम लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से लोगों को लाना था तो सबसे पहले उनके अन्य राज्यों में कोरोना टेस्ट होने चाहिए थे जबकि मामूली जांच प्रक्रिया में से निकालकर इनको पंजाब में लाया गया। जलालाबाद में श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं को पहले प्राथमिक जांच के बाद घर मेें क्वारेंटीन कर दिया गया था लेकिन तरनतारन में हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं की करोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो सरकार ने तुरंत फैसला लिया कि जितने भी लोग जो हजूर साहिब से वापस आए हैं उनकी सैंपलिंग की जाए। इसी बीच 9 लोगों को कन्या स्कूल में दोबारा कवारेंटीन किया गया व करोनावायरस की जांच के लिए सैंपल भेजे गए। जिनकी आज सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जो लोग संपर्क में आए उनके लिए जा रहे हैं सैंपल : सिविल सर्जन

श्री हजूर साहिब से लौटे श्रद्धालुओं में से 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने जलालाबाद में बाबा दीप सिंह नगर के आसपास का एरिया व चक दुमालके टिंडावाला का एरिया सील कर दिया गया है। उधर सिविल सर्जन सुरिंदर सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि करोना पॉजिटिव मरीजों से पूरी जानकारी ली जा रही है कि वे किन लोगों के संपर्क में आए थे। उन लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान के जैसलमेर से संबंधित एरिया से जलालाबाद आने वाले 410 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
उधर डीएसपी भूपिंदर सिंह भुल्लर से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि सिविल प्रशासन द्वारा कोरोना पॉजीटिव मरीजों संबंधी जानकारी दी गई थी जिसमें जलालाबाद के बाबा दीप सिंह नगर व चक दुमालके टिंडावाला से संबंधित है। इस क्षेत्र को सील कर दिया गया है व इस एरिया में आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

घर जाकर ये लोग किनसे मिले स्वास्थ्य विभाग ने नहीं दी जानकारी
सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्वारेंटीन से पहले ये लोग घर में रहे थे। इस दौरान ये किन लोगों से मिले इस संबंधी स्वास्थ्य विभाग ने अभी जानकारी नहीं दी है। इसके बाद कन्या स्कूल में लाने से ये किन लोगों या अधिकारियों के संपर्क में आए, इसकी भी जांच जारी है। उधर इस संबंधी सिविल सर्जन सुरिंदर सिंह ने 4 मरीजों के पॉजिटिव आने की पुष्टि की है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। इन चार मरीजों में दो महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four devotees of Jalalabad returned from Hazur Sahib Corona positive

https://ift.tt/3bWoPqt
May 02, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment