Amazon

Saturday, May 2, 2020

लाल झंडे लहराकर शिकागो के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

मई दिवस के संबंध में पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन और पंजाब घरेलू मजदूर यूनियन के आह्वान पर निर्माण किरतीयों और घरेलू मजदूरों ने अपने घरों की छतों पर लाल झंडे लहराए। कामरेड सरवन सिंह ठट्टा पुराना प्रधान जिला कार्यकारी कमेटी कपूरथला ने बताया कि कोविड-19 महामारी के चलते सभी मजदूरों ने घर पर ही रहकर मई दिवस के शहीदों को याद करते श्रद्धांजलि दी। ठट्टा ने बताया कि कोविड-19 के चलते पंजाब सरकार की तरफ से 3 लाख 20 हजार रजिस्टर निर्माण किरतीयों के बैंक खातों में रकम नहीं पहुंची। सरकार जल्द से जल्द बाकी रहते निर्माण किरतीयों के बैंक खातों में यह सहायता राशि भेजे। उन्होंने कहा कि आज मजदूरों को कम से कम उजरत को खत्म करके कार्पोरेट घरानों की सेवा की जा रही है।

मजदूरों को अभी तक 100 दिनों का मनरेगा रोजगार देने में सरकार अफसल साबित हुई है। इसके अलावा आज तक मजदूरों की भलाई के लिए योजनाएं नहीं बनाई गईं जिसके चलते मजदूर और गरीब होता चला गया। इस मौके पर शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीदों ने सुबह से शाम तक काम करने में अपना जीवन लगा दिया तथा सामाजिक न्याय और सामाजिक सुरक्षा के प्रतीक के रूप में 8 घंटे काम करने की मांग भी की थी। शहीदों द्वारा दिए गए बलिदानों के माध्यम से जो हासिल किया गया था, उसे केन्द्र सरकार द्वारा रिवर्स गियर्स में डालने की कोशिश की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Waving red flags to pay tribute to the martyrs of Chicago

https://ift.tt/2WofXDA
May 02, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment