कोरोना वायरस के चलते करीब दो माह बाद बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू हो गई, लेकिन अभी बुकिंग के लिए कम ही लोग आ रहे हैं। एक जून से 200 पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की घोषणा के बाद से रेलवे ने टिकटों की बुकिंग खोल दी है। रेलवे ने अब 200 ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इनके लिए टिकट बुकिंग का काम शुरू किया है। इसके लिए बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर भी टिकट बुकिंग के लिए खोला गया है।
बुकिंग के साथ साथ इन ट्रेनों में जनरल बोगी के लिए भी यात्री टिकट बुक करवा सकते हैं। किसी भी बोगी में बिना कंफर्म टिकट के यात्रियों को यात्रा की इजाजत नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर 50 फीसदी स्टाफ और 50 फीसदी काउंटर खोलने के नियम पर काम शुरू किया गया। आरक्षण केंद्र पर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग में खड़ा करने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे टिकट बुक कराने में लोगों को सुविधा हो। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि शुक्रवार से शुरू हुई बुकिंग के चलते पहले दिन करीब 22 टिकट बुक हुए, जबकि शनिवार को यह आंकड़ा बहुत कम रहा।
टिकट बुक करने के कई विकल्प खुले
बता दें कि रेलवे टिकटों की बुकिंग घोषणा के बाद से लोगों के लिए टिकट बुक करने के कई विकल्प खुल गए हैं। मोबाइल ऐप के अलावा रेलवे स्टेशन के काउंटर, यात्री टिकट सुविधा केंद्र से टिकट बुक करवा सकते हैं। यहीं नहीं, रेलवे के अधिकारिक एजेंट, पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम से भी टिकट बुक करवाने के साथ ही उन्हें रद्द भी करवा सकते हैं।
इन 200 ट्रेनों में जनरल बोगी के लिए भी यात्री टिकट बुक करवा सकते हैं। किसी भी बोगी में बिना कंफर्म टिकट के यात्रियों को यात्रा की इजाजत नहीं होगी। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखना अनिवार्य होगा। इन ट्रेनों के अलावा एसी स्पेशल व श्रमिक स्पेशल ट्रेन भी चलती रहेंगी।
व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात
^टिकट बुक कराने का काम अच्छी तरह से शुरू कर दिया है। फिलहाल बुकिंग की संख्या कम है। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है। टिकट बुक कराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
-बीएस मीणा, स्टेशन अधीक्षक, बहादुरगढ़।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3eirZFP
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment