कोरोना के चलते लगे लॉकडाउन में सरकार धीरे-धीरे ढील दे रही है। अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी शुरू कर दी गई है। बुधवार से सरकारी बसे भी चलेंगी और लोग बसों के माध्यम से दूसरे जिलों को आ और जा सकेंगे। फिलहाल अमृतसर से अभी सिर्फ तीन जिलों के लिए बसें शुरू की जाएंगी।
बुधवार को अमृतसर से फिरोजपुर, पठानकोट और जालंधर के लिए ही बस स्टैंड से बसे रवाना होंगी। सुबह 9 बजे यह सर्विस शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा बसों में 50 प्रतिशत सवारियां ही बैठेंगी, मतलब अगर 52 सीट्स है तो 26 सवारियां ही उसमें बैठेंगी। इसके अलावा बस और ड्राइवर दोनों ही यात्रियों के संपर्क में नहीं आएंगे। बसें तीनों शहरों के अलावा कहीं भी नहीं रुकेंगी।
स्टेशन सुपरिंटेंडेंट शाम सुंदर का कहना है कि यात्रियों से कितना किराया वसूला जाना है, इसका बुधवार की सुबह ही तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्राइवर और कंडक्टर के लिए खास कैबिन होगा। जिसके बाद वह किसी भी यात्री के संपर्क में नहीं आएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZiaDEy
May 20, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment