Amazon

Wednesday, May 20, 2020

डॉक्टरों ने किया 2 साल की बच्ची का ऑपरेशन, कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 50 कर्मचारी क्वारैंटाइन

जिले में सोमवार देर रात आए 22 केसों में मनदीप नगर छोटी हैबोवाल की 2 साल की बच्ची भी पॉजिटिव पाई गई है। ये अब तक का सबसे कम उम्र का केस है। सोमवार दोपहर बच्ची का डीएमसी में इमरजेंसी की हालत में पेट का ऑपरेशन किया गया।

रात को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके चलते डॉक्टर्स समेत 50 स्टाफ मेंबर्स को क्वारैंटाइन कर सैंपल्स लिए गए। हालांकि पेरेंट्स की रिपोर्ट निगेटिव है। डीएमसी के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अश्वनी चौधरी ने बताया कि बच्ची का ऑपरेशन जरूरी था, क्योंकि उसकी आंत ब्लॉक थी। हमने पहले सैंपल लिए थे, लेकिन सैंपल्स रिपोर्ट बाद में आनी थी।

डॉक्टर्स और टीम ने पूरी एहतियात बरतते हुए ऑपरेशन किया। वहीं, भट्टियां बेट इलाके के 27 वर्षीय युवक के शव की भी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बीमारी के चलते 15 मई को मौत हुई थी। सैंपलिंग में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था। पहले भी दो शवों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। अब पुलिस कर्मचारियों को भी क्वारैंटाइन किया जाएगा। बता दें कि अब तक जिले में 176 केस पॉजिटिव आ चुके हैं। सोमवार रात को आए 22 केसों में से 17 ही जिले से जुड़े पाए गए। 1 अमृतसर, 1 जालंधर से संबंधित हैं। वहीं, 3 की शिनाख्त अभी शेष है। दिल्ली से लौटा व्यक्ति, मिलरगंज का युवक भी संक्रमित



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doctors perform operation of 2-year-old girl, 50 employees quarantine after corona positive report

https://ift.tt/2Xftldg
May 20, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment