Amazon

Wednesday, May 20, 2020

बीच सड़क फाइनेंसर पर हमला.. सिर की हड्‌डी टूटी, 20 मिनट तड़पता रहा

ग्यासपुरा की प्रीत विहार कॉलोनी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते फाइनेंसर को अज्ञात हमलावरों ने बीच सड़क काट डाला। खून से लथपथ पीड़ित नागमणि पांडे (28) सड़क पर पड़ा रहा, लेकिन उसे उठाने कोई नहीं आया। करीब 20 मिनट बाद उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पता चला उसके सिर की हड्डी टूट चुकी है और हाथ भी बुरी तरह से कट गया है। सूचना मिलते ही एडीसीपी अरजिंदर सिंह और थाना साहनेवाल की पुलिस पहुंची। फिलहाल पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें सारी वारदात रिकॉर्ड हुई।

पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया

भाई कृष्ण मनी पांडे ने बताया कि उसका भाई ब्याज पर पैसे देता है। एक महीना पहले पार्षद के पीए के रिश्तेदार से उसका झगड़ा हुआ था। तब उसने हमला करवाया था, लेकिन चोट नहीं आई थी। मगर उन्होंने मामला दर्ज करवा दिया था। दो दिन पहले फिर कुछ गुंडों ने उसे घेर लिया था, मगर तब उसका भाई जान बचाकर भाग निकला था। मंगलवार को वोे ब्याज के पैसे लेने जा रहा था। जहां रास्ते में बाइक सवार 3 लोगों ने उसे घेर लिया। बाइक को टक्कर मार उसे गिरा दिया और फिर ताबड़तोड़ उसपर दात और लोहे की रॉड से हमला किया। ये सारा कुछ बीच बाजार हुआ, लेकिन लोग तमाशा देखते रहे। अंत उसे किसी जान पहचान वाले ने अस्पताल पहुंचाया, फिलहाल वो बेहोश है। उसका ऑपरेशन चल रहा है। परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले जो हमला हुआ था, पुलिस को शिकायत थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2ZiaDEy
May 20, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment