Amazon

Friday, May 22, 2020

यात्रियों की संख्या थी कम, फरीदाबाद सिरसा और दिल्ली के लिए नहीं चली बस

लॉकडाउन में जिले में फंसे दिल्ली, सिरसा और फरीदाबाद के यात्री बसों के आवागमन रुकने की वजह से अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। यही नहीं जिन यात्रियों ने दिल्ली और सिरसा की ऑनलाइन टिकट बुक की थी। उनको अब अपने पैसे रिफंड को लेकर भी बस स्टैंड के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। गुरुवार को सवारियों की कम संख्या होने की कारण सिरसा, दिल्ली और फरीदाबाद के लिए कोई बस चली। यात्रियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।

गुरुवार को पंचकूला के लिए पहली बस 9 बजे व दूसरी बस सवा दो बजे रवाना हुई। इन दोनों बसों में 57 यात्री सवार थे। वहीं दिल्ली के लिए यात्री कम थे, ऐसे में बस को गुरुग्राम भेज दिया गया। गुरुग्राम के लिए पहली बस सुबह 8 बजे व दूसरी बस दोपहर 2 बजे रवाना की गई। इन दोनों बसों में 56 लोग सवार थे। दिल्ली से आगे जिन यात्रियों के पास रेलवे का टिकट है केवल उसी यात्री को दिल्ली जाने के निर्देश थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2LNQRsH
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment