Amazon

Friday, May 22, 2020

एक्सपर्ट डिस्कशन, स्किल डिवेलपमेंट, अवेयरनेस सेशन के साथ पीएचडी वाइवा तक वेबिनार पर हुए ऑर्गेनाइज

कोविड-19 की बीमारी को लेकर लोगों में भय का माहौल है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लॉकडाउन के साथ सरकार समय-समय पर गाइडलाइन जारी कर रही है। ऐसे में स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटीज बंद हैं। इसी बीच सेमिनार को वेबिनार का रूप मिला जिससे किसी भी तरह का लर्निंग प्रोसेस बंद न हो पाए।ऐसा नहीं है कि वेबिनार की तकनीक को पहली बार इजाद किया गया हो, मगर लॉकडाउन में भी लर्निंग प्रोसेज को सुचारू रूप से चलाने में वेबिनार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में हमने यह समझने की कोशिश की वेबिनार की मदद से हमारे शहर में किन क्षेत्रों में काम किया जा रहा है, जिससे लॉकडाउन के बीच भी लोगों को सीखने के लिए नित नई चीजें मिल पा रही हैं।

संक्रमण से बचाव के लिए शिक्षण संस्थान बंद हैं पर सीखने, समझने, पढ़ने और जागरूकता का लगातार प्रोसेस ऑन

जीजेयू व एचएयू : स्किल डिवेलपमेंट के लिए ले रहे वेबिनार का सहारा
जीजेयू और एचएयू की ओर से स्टूडेंट्स के बीच स्किल डिवेलपमेंट के लिए कई वेबिनार ऑर्गेनाइज किए गए। जीजेयू में जहां ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सैल की ओर से ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल ने “साप्ताहिक लाइव वेबिनार सीरीज ऑन लाइफ स्किल्स” की शुरुआत की। वहीं एचएयू के कैम्पस अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर और क्वारेंटाइन फैसिलिटी में कार्यरत डाॅ. पुष्पेन्द्र ने कोरोना से जुड़ी भ्रांतियों को वेबिनार के जरिए दूर किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को समझाया कि कोरोना क्या है, कैसे हो सकता है, इसके बचाव क्या क्या हैं और इसका इलाज कैसे सम्भव है। एचएयू की ओर से स्टार्टअप से जुड़ी विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग के लिए भी वेबिनार ऑर्गेनाइज किया गया।

पीएचडी वाइवा: जीजेयू में स्कॉलर्स का वेबिनार से हुआ वाइवा
वेबिनार की मदद से लॉकडाउन में भी पीएचडी वाइवा ऑर्गेनाइज किए जा रहे हैं, जिससे पीएचडी स्कॉलर को बड़ी मदद मिल पा रही है। हाल ही में जीजेयू में सीएमटी डिपार्टमेंट ने वेबीनार की मदद से वाइवा ऑर्गेनाइज किया गया। इस वेबीनार की मदद से चार स्कॉलर्स विनीत पूनिया, संध्या गोदारा, रितू मदाद और राजेश अपना पीएचडी वाइवा दे पाए। इस वाइवा में 34 पार्टिसिपेंट्स और फैकल्टी मेंबर सहित यूनिवर्सिटी वीसी प्रो. टंकेश्वर कुमार, कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ. यशपाल सिंगला, डीन एकेडमिक अफेयर ऊषा अरोड़ा भी शामिल हुईं।

एक्सपर्ट डिस्कशन : छात्रों तक एक्सपर्ट ओपनियन पहुंचाने की हो रही कोशिश

शहर में स्कूलों की ओर से भी कई तरह के वेबिनार ऑर्गेनाइज किए जा रहे हैं। वेबिनार के जरिए स्टूडेंट्स तक एक्सपर्ट्स ओपिनियन के साथ मोटिवेशनल मैसेज पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में आर्मी पब्लिक स्कूल में भी वेबिनार ऑर्गेनाइज किया गया, जिसमें कम्युनिकेशन ट्रेनर प्रज्ञा कौशिक ने बच्चों को लॉकडाउन में किस तरह की डेली रूटीन अपनानी चाहिए, इस एक्टिविटीज में शामिल होना चाहिए और हेल्थ का ध्यान कैसे रखा जाए जैसे विषय पर टिप्स दिए। इसी तरह एक वेबिनार का आयोजन ब्लूमिंग डेल्स की ओर से भी करवाया गया।

मेंटल हेल्थ सेशन : साइकोलॉजिस्ट लाइव जुड़कर समस्याओं का कर रहे निदान

लॉकडाउन की वजह से लोगों को कई तरह की मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम्स को फेस करना पड़ा है, ऐसे मेंं साइकोलॉजिस्ट की ओर से मेंटल हेल्थ से जुड़े सेशंस को वेबिनार के जरिए लोगों तक पहुंचाया गया। क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट नेहा मेहता ने बताया कि एक साथ लाइव कई लोगों से जुड़कर हम आसानी से एक साथ कई लोंगों का एक ही प्रॉब्लम का सोल्यूशन दे पाते हैं। इसके साथ ही मोटिवेशनल स्पीकर नीरू अपने लाइव सेशन से लोगों को खुश रहने के टिप्स देती नजर आ रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Organized on webinar till Expert Discussion, Skill Development, Awareness session with PhD Viva
Organized on webinar till Expert Discussion, Skill Development, Awareness session with PhD Viva

https://ift.tt/2WRxIw9
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment