Amazon

Monday, May 18, 2020

व्यक्ति से मारपीट के आरोप में बाप-बेटे के खिलाफ केस दर्ज

68 वर्षीय व्यक्ति से मारपीट के आरोप में बाप-बेटे के खिलाफ थाना मेहटीयाना में मामला दर्ज किया गया है । गांव अजनोहा के भूपिंदर सिंह ने बताया कि 9 मई को वह अपने खेत में रिपर से नाड़ कटवाकर तुड़ी बनवा रहे थे। इस दौरान उनके गांव के ही नरिंदर सिंह और किरपाल सिंह (बाप-बेटा) उनके खेतों में आए और बहसबाजी करने लगे कि उसने रिपर वाले को उनके खेतों के नाड़ की तूड़ी बनाने से मना किया । दोनों आरोपियों ने ईंटों से उसपर हमला कर उसको गंभीर जख्मी कर दिया।

उन्होंने बताया कि साथ के खेतों में काम कर रहे उनके बेटे को जब इसका पता चला तो उसने मौके पर पहुंचकर उसे बचाना चाहा लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी और वहां से फरार हो गए। उसको जख्मी हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया और पुलिस को सूचित किया गया। एएसआई शाम लाल ने बताया कि भूपिंदर सिंह के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी नरिंदर सिंह और उसके बेटे किरपाल सिंह के खिलाफ धारा 323, 325, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment