चब्बेवाल पुलिस थाना के तहत गांव में युवती के साथ दुष्कर्म कर उसको गर्भवती बनाने के आरोपी पिता और चचेरे भाई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान आरोपी पिता और आरोपी चचेरे भाई का डीएनए टेस्ट भी लिया गया, जिसकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
एसआई चंचल सिंह ने बताया कोरोना वायरस के चलते विभाग की तरफ से निर्देश हैं कि जिस भी आरोपी को जेल भेजा जाए, उसका पहले कोरोना टेस्ट करवाया जाए। इसके चलते सोमवार को दोनों आरोपियों का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट दो चार दिन में आ जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद दोनों आरोपियों को लुधियाना की जेल में भेज दिया जाएगा, लेकिन तब तक इनको चब्बेवाल थाने के हवालात में ही रखा जाएगा। दुष्कर्म पीड़ित युवती के बारे में सिविल के डॉक्टर ने बताया कि उसकी तबीयत में अब सुधार है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment