थाना डमटाल के अंतर्गत आते गांव टिप्परी में एक व्यक्ति ने जंगल में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक मेहर सिंह निवासी टिप्परी का रहने वाला था। मेहर सिंह मजदूरी करता था। घर में अकसर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता था। पिछले दिन मेहर लड़ाई झगड़ा कर घर से गायब था और मंगलवार को उसकी लाश जंगल में फंदे पर लटकी मिली। मेहर सिंह शादीशुदा था। ग्राम पंचायत लोधवां के प्रधान तिमर राज का कहना है कि मेहर सिंह शराब का सेवन कर अक्सर घर में झगड़ा करता था।
कई बार पंचायतों में इसको समझाया, लेकिन इसके बावजूद वह शराब पीकर झगड़ा करता रहता था। पिछले कल ये झगड़ा कर घर से गायब था, जिसकी सूचना मेहर सिंह की पत्नी ने फोन पर दी थी। ढूंढ़ने लगे तो उसका शव जंगल में फंदे पर लटका मिला। थाना डमटाल के प्रभारी हरीश गुलेरिया का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर नूरपुर पोस्टमार्टम के लिए भेजदिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bFA59P
May 19, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment