कानवां दाना मंडी में ड्यूटी के दौरान फूड सप्लाई इंस्पेक्टर पर आधा दर्जन लोगों ने हमला कर मारपीट की। तारागढ़ पुलिस को दी शिकायत में घायल फूड सप्लाई इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार निवासी लमीनी ने बताया कि उसकी ड्यूटी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आए गेहूं को मेनटेन करने और रिकार्ड रखने में लगी है। बीते कल दोपहर को वह कानवां के अधीन पड़ती मंडी में रिकार्ड की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज रहा था। तभी ठाकुरद्वारा से आधा दर्जन लोग आए और गांव से संबंधित लोगों के नाम नीले राशन कार्ड से काटने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। मेरे बेहोश होने पर वे चले गए।
पास ही पड़ते शैलर वालों ने मुझे पानी पिलाकर होश में लाया और सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि करीब 6 महीने पहले भी इन लोगों ने जान से मारने की धमकी दफ्तर में आकर दी थी। उधर, तारागढ़ पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार, रजनीश कुमार पर धारा 353, 186, 506, 323 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया। उधर, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर तरुण गुप्ता, इंस्पेक्टर विशाल, महेंद्रू और इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह के नेतृत्व में फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यूनियन ने मलिकपुर दफ्तर में धरना देकर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार न किया तो अनिश्चितकाल हड़ताल करेंगे।
जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर सुखजिंद्र सिंह को मांगपत्र भी सौंपा। इस मौके फूड सप्लाई इंस्पेक्टर जीवन चंद, कुलदीप सिंह, तेजेस्वनी, पुनीत जेटली, सुशील, दीपक, विशाल, निर्मल सिंह, आशोक, अमित, मनोज गुप्ता मौजूद थे। उधर डिपू होल्डर भी पक्ष में उतर आए और कहा कि इंस्पेक्टर को इंसाफ न मिला तो नीले कार्ड का गेहूं या अन्य सामान नहीं बांटे। इस दौरान डिपू होल्डर सोहन लाल, अश्विनी, सतीश, महेश शर्मा मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2yhBGF6
May 19, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment