बंगा के वार्ड नंबर 14 में रहने वाले सब इंस्पेक्टर भोला अमीर सिंह की सुबह 9 बजे घर में सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चलने से मौत हो गई। वह मंडी रोड स्थित निम्मी चक्की एरिया के रहने वाले थे। 7 महीने एसआई बंगा में फैमिली के साथ शिफ्ट हो गए थे। 22 साल के बेटे साहिल सिंह राणा ने बताया कि पिता थाना मुकंदपुर में तैनाती थी।
सुबह नहाने के बाद घर सर्विस पिस्टल साफ करने के दाैरान गाेली चल गई। पिता के सिर पर गाेली लगी। वह मां पूनम के साथ गंभीर हालत में पिता काे अस्पताल में लेकर गए पर तब तक मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने कहा कि सिर पर गोली लगने के कारण सब इंस्पेक्टर भोला को बचाया नहीं जा सका। डीएसपी बंगा नवनीत सिंह माहल ने कहा कि धारा-174 के तहत रिपाेर्ट दर्ज की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bFA59P
May 19, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment