Amazon

Tuesday, May 19, 2020

सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए 182 में से 92 विषयों की किताबें पहुंचीं

लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर सरकारी स्कूलों के बच्चों पर पड़ा है। स्कूल-कालेज समेत शिक्षण संस्थान बंद हैं और ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। दूसरी तरफ सरकारी स्कूलों में बच्चों को हर साल फ्ेरी मिलने वाली किताबों की लॉकडाउन के चलते इस बार छपाई नहीं हो सकी। लिहाजा जिले में सरकारी स्कूलों में बच्चों को फ्री देने के लिए 182 में सिर्फ 92 विषयों की बुक्स ही पहुंची हैं। पांचवीं से आठवीं की मैथ, इंग्लिश और साइंस की बुक्स की शार्टेज है। पीएसईबी के अधिकारी कहते हैं कि लॉकडाउन के चलते किताबें छप नहीं सकी है। जिला शिक्षा अधिकारी एलिमेंट्री संजीव गौतम कहते हैं कि 25 फीसदी बुक्स आ गई हैं, उन्हें स्कूलों को बांटा जा रहा है।

सरकार द्वारा पहली से प्लस-टू तक बच्चों को फ्री बुक्स दी जाती हैं। हर साल पीएसईबी बुक्स छपवाई जाती हैं। सरकार पीएसईबी डिपो तक बुक्स पहुंचाती है, जहां से आगे बीपीईओ दफ्तर और वहां से स्कूलों में बच्चों को मुहैया कराई जाती है। इस साल सरकार ने स्कूलों के बुक्स पहुंचाने के लिए जिले का 1.95 लाख का बजट पास किया है। 182 तरह की बुक्स बच्चों को पहुंचाई जानी है, लेकिन अभी 92 ही मुहैया हो सकी है। दरअसल, मार्च के बाद लॉकडाउन के चलते बुक्स बच्चों को मुहैया नहीं हो सकी हैं, जबकि प्रेस बंद होने से उनकी छपाई नहीं हो सकी है। इसलिए बुक्स की शार्टेज है। पीएसईबी डिपो के मैनेजर जगजीत कुमार का कहना है कि आज एक ट्रक बुक्स का आया है। उन्होंने माना कि कुछ बुक्स शार्ट हैं, लॉकडाउन के चलते कुछ बुक्स शार्ट हैं और उनकी छपवाई अब प्रेस खुलने बाद शुरू हो जाएगी और जैसे ही डिपो में बुक्स छप कर पहुंचेंगी, उन्हें स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मुहैया करवा दिया जाएगा।

यह किताबें पहुंचीं...

पहली में गणित, पंजाबी व मैथ मैजिक 3 ही बुक्स आईं। दूसरी कक्षा की मैथ, मैथ मैजिक को छोड़ बाकी हर विषय की किताब शार्ट है। तीसरी का गणित दा जादू, पंजाबी मेरी दुनिया, मैथ मैजिक को छोड़ बाकी शार्ट हैं। चौथी में आओ हिंदी सीखें, गणित का जादू, पंजाबी पुस्तक पहली भाषा, मैथ मैजिक, लर्न योर इंग्लिश, 5वीं की पंजाबी पुस्तक पहली भाषम, मेरी दुनिया, लर्न योर इंग्लिश, हिंदी, छठी कक्षा कंप्यूटर साइस, विज्ञान, सेहत व शारीरिक शिक्षा, 7वीं की कंप्यूटर साइंस, 8वीं की आओ हिंदी सीखें, पंजाबी पहली भाषा की बुक्स मिली हैं। 9वीं की इक होर नवा साल, इंग्लिश ग्रामर एंड कंपोजिशन, इंग्लिश मेन कोर्स, गणित, चित्रकला, मैकेनिकल ड्राइंग, सामाजिक शिक्षा-2, हिंदी व्याकरण व माणक रचना विधि, 12वीं की इंग्लिश मेन कोर्स, कंप्यूटर साइंस, वणगी व 11वीं की अखी डिट्ठी दुनिया बुक्स ही मिली हैं।
बुक्स की पीडीएफ फाइल से ऑनलाइन पढ़ाई करा रहे : डीईओ
डीईओ (ए) संजीव गौतम ने कहा कि सभी किताबों की पीडीएफ फाइल मिल गई थी, जिनके जरिए ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है। पुराने छात्रों से भी कई जगह किताबों को मंगवाकर नए सत्र में पढ़ाया जा रहा है इसलिए दिक्कत की कोई बात नहीं। वैसे 25 फीसदी किताबें पहुंच गई हैं, बाकी जैसे जैसे आती जाएंगी उन्हें बच्चों तक पहुंचा दिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Books for 92 out of 182 subjects for children of government schools reached

https://ift.tt/2zcNl8D
May 19, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment