Amazon

Tuesday, May 19, 2020

ओहरी ब्लड बैंक ने गलत ग्रुप का ब्लड भेजा, रतन अस्पताल ने बिना जांचे चढ़ाया, मरीज की हालत बिगड़ी

डाॅक्टराें की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। साेमवार काे रत्न अस्पताल में दाखिल मरीज की गलत खून चढ़ाए जाने से हालत बिगड़ गई। नवकेतन ने बताया कि उनके 52 साल के चाचा तरलोक नाथ काे इलाज के लिए रत्न अस्पताल में भर्ती करवाया था। सोमवार शाम को डाॅक्टराें ने पर्ची देकर कहा कि ब्लड चढ़ाना पड़ेगा। ओहरी अस्पताल से लाया गया ब्लड चढ़ाने पर चाचा की हालत खराब हाेने शुरू हाे गई। स्टाफ काे बुलाया ताे पता चला ओ पॉजिटिव की जगह ए पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया है। हमने स्टाफ से बात की तो उन्होंने कहा जहां से ब्लड लाए हैँ वहां पर गलती हुई है। अब चाचा की हालत पहले से ठीक है।

ओहरी बोले- जो पर्ची पर लिखा वही ब्लड दिया था

ब्लड बैंक में बात की ताे मालिक माइकल ओहरी ने कहा कि हमने वही ब्लड इश्यू किया जाे पर्ची पर लिखा था। फिर भी हम मामले की जांच कर रहे हैं

डॉ. बलराज बोले- मामले की जांच की जा रही

रत्न अस्पताल के डॉ. बलराज गुप्ता का कहना है कि मरीज को गलत ब्लड चढ़ाने का मामला सामने आया है। जिसकी जांचकी जा रही है। वहीं मौके पर पहुंचे रोबिन सांपला ने कहा कि दाेनाें जगहाें पर गलती हुई है। मरीज की जान को खतरे में डाला गया। मामले में पुलिस काे शिकायतनहीं दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ohri Blood Bank sent the blood of the wrong group, Ratan Hospital offered it without investigation, the patient's condition deteriorated.

https://ift.tt/2zLp5dE
May 19, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment