लाकडाउन के 2 महीनों के बाद ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर की विभिन्न सड़कों पर नाकाबंदी कर लोगों के आने जाने पर लगाई गई रोक को हटा दिया गया है। इसके चलते सोमवार को सिटी का सलारियां चौक से ढांगू रोड, डलहौजी रोड, गांधी चौक और रेलवे रोड को भी पूरी तरह से लोगों के लिए खोल दिया गया है। सिटी का ट्रैफिक फिर पहले की तरह से समूथ चलने लगा है। ट्रैफिक प्रभारी गोबिंद प्रसाद ने कहा कि स्थितियों के मद्देनजर लगाए गए कर्फ्यू दौरान जहां पहले विभिन्न सड़कों पर नाकाबंदी कर लोगों को रोका जाता रहा है।
अब सिटी में ऐसे 15 जगहों पर से नाके लोगों के आने जाने के लिए खोल दिए गए हैं। सारा ट्रैफिक अब फिर से क्लाक वाइस सिस्टम वन वे के हिसाब से ही चलेगा। इस दौरान टू- व्हीलर और फोर व्हीलर जो केवल सामान इत्यादि ले जाने वाले है उन्हें ही चलने दिया जाएगा शेष थ्री व्हीलर के चलने पर फिलहाल पाबंदी लगाई गई है।
पुलिस ने इन स्थानों पर की थी नाकाबंदी
बताते चलें कि कर्फ्यू दौरान सलारिया चौक से ढांगू रोड, बाबा पंजपीर चौक, कालेज रोड, शहीद भगत सिंह चौक, माडल टाउन चौक, वाल्मीकि चौक, इंदिरा कालोनी मोड़, मेन बाजार डाकखाना चौक, शाहपुर चौक, गाडी अहाता चौक, काली माता मंदिर रोड, डलहौजी रोड से श्री रामलीला ग्राउंड मिशन रोड चौक, डलहौजी रोड आपुलेंस होटल के साथ जाते राजकरणी महाजन हाल रास्ते, डलहौजी रोड प्रीत नगर रोड, पटेल चौक, सैली रोड इत्यादि पर नाकाबंदी कर लोगों के आने जाने पर रोक लगाई गई थी जिसे अब लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
व्यापारी वर्ग ने प्रशासन का आभार जताया
मेन बाजार एसोसिएशन के प्रधान भारत महाजन, मनु महाजन, रमेश अरोड, राजीव सेठ इत्यादि ने जिला प्रशासन का आभार जताया किया जिन्होंने मेन बाजार में बंद की टू-व्हीलर एंट्री को आने के लिए छूट दे दी है। इससे शहर के बाजार दोबारा पटरी पर लौट आयेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस प्रकार आज शहर की सड़कों पर ट्रैफिक को समूथ चलाने के लिए लगाये नाके खोल दिए गए हैं। उसी प्रकार रोटेशन वाइस खुलने वाली दुकानों के मद्देनजर जिला एडमिनिस्ट्रेशन डीसी गुरप्रीत सिंह खैहरा सभी दुकानों को एक साथ व्यापार करने की भी हिदायत जारी करेंगे। इसके लिए उन्होंने एमएलए पठानकोट अमित विज और जिला प्रशासन का आभार जताया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2zMYRr9
May 19, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment