Amazon

Thursday, May 21, 2020

हेरोइन और अवैध शराब समेत छह व्यक्ति गिरफ्तार

जिला पुलिस ने छह लोगोंं को नशीले पदार्थों समेत काबू किया है। जिनके पास से पुलिस ने एक कार व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। सीआईए स्टाफ मानसा की पुलिस ने दीपक कुमार वासी मानसा को कार स्विफ्ट डिजायर समेत काबू कर उससे 20 ग्राम हेरोइन बरामद कर कार को अपने कब्जे में लिया। दूसरे आराेपी विनोद कुमार वासी मानसा की गिरफ्तारी बाकी है।

दोनोंव्यक्तियों के खिलाफ थाना सिटी मानसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना बोहा की पुलिस पार्टी ने गश्त दौरान मोटरसाइिकल पर सवार दो व्यक्तियों सर्बजीत सिंह उर्फ टिकलू वासी शेखूवास थाना लहरागागा (संगरूर) और सर्बजीत कौर वासी गिल कलां (बठिंडा) हाल बेटी भूरा सिंह निवासी ठूठियांवाली को काबू कर 15 ग्राम हेरोइन बरामद होने पर मोटरसाइकिल को कब्जे में लिया गया। जिनके खिलाफ थाना बोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्टर करवाया गया।

थाना बरेटा की पुलिस पार्टी ने मुखबरी के आधार पर अजैब सिंह वासी रंघड्यिाल ख्लिाफ थाना बरेटा में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने रेड करते 15 लीटर लाहन और 10 बोतल नाजायज शराब बरामद की। आराेपी की गिरफ्तारी बाकी है। थाना सदर मानसा की पुलिस पार्टी ने हरमिंदर सिंह वासी सद्दा सिंह वाला को काबू कर उससे 9 बोतल शराब बरामद होने पर उसके खिलाफ थाना सदर मानसा में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

थाना सदर मानसा की पुलिस पार्टी ने जगदीश सिंह वासी भाई देसा को काबू कर उससे 7 बोतल शराब बरामद कर उसके खिलाफ थाना सदर मानसा में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना सदर मानसा की पुलिस पार्टी ने रामपाल सिंह वासी भैणीबाघा को काबू कर उससे 7 बोतल शराब बरामद होने पर उसके खिलाफ थाना सदर मानसा में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3bPWukK
May 21, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment