गांव तुंगवाली के ईंटों के भट्ठे पर रहते परिवारों की छोटी बच्ची मलेरिया बुखार से पीड़ित पाई गई। सेहत विभाग की टीम के प्रमुख बलवीर सिंह सेहत सुपरवाइजर ने बताया कि बठिंडा के सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान पता लगा कि यह बच्ची मलेरिया बुखार के साथ पीड़ित है।
उन्होंने बताया कि इस संबंधी सूचना आने पर तुरंत विभाग की टीम ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और भट्ठे पर रहते परिवारों के घरों में मच्छर मार दवा का छिड़काव किया गया। इस मौके जरूरतमंद परिवारों को मच्छरदानियां भी बांटी गई। इस मौके पर सेहत कर्मचारी राजविंदर सिंह रंगीला और गुलशन खान ने लोगों को मलेरिया और डेंगू बुखार से बचाव संबंधी जागरूक किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bPWukK
May 21, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment