गांव अकबरपुर खुडाल के मध्यवर्गीय किसान परिवार के साथ संबंधित महिंदर सिंह आर्थिक तंगी से जूझता हुआ अपने परिवार का जीवन निर्वाह तो कर रहा है लेकिन उसके घर की हालत भी बहुत ही दयनीय बनी हुई है। समाजसेवी जसवीर सिंह खुडाल ने बताया कि महिंदर सिंह के परिवार में उसकी माता, पत्नी के अलावा दो भाई कुंवारे हैं ओर एक भाई की 15 मई को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी जोकि अभी कुंवारा था। उन्होंने कहा कि महिंदर सिंह अपने चार भाइयों में से अकेला ही विवाहित हुआ है, जिसके चार बच्चे हैं।
महिंदर सिंह ने कहा कि कई बार घर बनाने के लिए आवास योजना स्कीम वाले फार्म भरे परंतु लिस्ट में जरनल केटेगरी से संबंधित होने के चलते उनका नाम नहीं आया। नाममात्र जमीन होने के कारण महिंदर सिंह तीन भाइयों का विवाह नहीं हो सका हैं। जीओजी कैप्टन अमरीक सिंह और मेला सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति बेशक किसी भी कैटेगरी का हो, जरूरतमंद होने पर उसको सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के मिलनी चाहिए। गांव की सरपंच दलजीत कौर ने बताया कि परिवार बहुत गरीब है। प्रशासन को जल्द से जल्द इस परिवार का मकान बनाने के लिए सहायता करनी चाहिए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TpwoPa
May 21, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment