Amazon

Thursday, May 21, 2020

घटिया मटेरियल से नई सड़क बनाने का आरोप

शहर के गौशाला की बैक साइड वाली रेलवे फाटक से लेकर जाखल रोड तक 10 फीट चौडी करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी नई बनी सड़क पर पड़े घटिया मेटीरियल का मुद्दा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्ष के नेताओं ने इसके निर्माण को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए है।

जानकारी के अनुसार उक्त सड़क का काम कुछ महीने पहले मंडीकरन बोर्ड द्वारा शुरू किया था। जिसके बाद लाकॅडाउन लगने कारण मेटीरियल डालना अभी बाकी था परंतु अब बिना साफ सफाई किए इस सड़क पर जल्दबाजी में कुछ घंटों में डाले गए घटिया मेटीरियल को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी गुणवता को लेकर लोगों की ओर से सवाल उठाए जा रहे हैं कि अपना मोटा कमिशन बटोरने और नेतागिरी चमकाने के लिए कुछ राजनीतिक नेताओं ने प्रशासन की प्रवानगी लेकर इस सड़क का काम शुरू करवा दिया, लोगों को इस तरह ही पता लगा कि कुछ घंटों में ही तैयार की गई सड़क की न तो पूरी तरह से साफ सफाई की गई है और न ही गुणवत्ता अनुसार इस सड़क पर पूरा मेटीरियल डाला गया है।

लोगों की मांग है कि इस सड़क की मियाद बढ़ाने के लिए इस सड़क पर भारी वाहनों के चलने पर रोक लगाई जाए। सड़क पर डाले गए मेटीरियल को लेकर हलका विधायक बुद्ध राम ने मौके पर पहुंचकर सड़क का जायजा लेते कहा कि सड़क पर मेटीरियल डालते समय सफाई और नियमों की अनदेखी की गई है अाैर इसकी जांच के लिए चीफ इंजीनियर मंडीकरन बोर्ड पंजाब को सूचित कर दिया गया है। मंडीकरन बोर्ड के जेई बलदेव सिंह ने बताया कि सड़क पर मटीरियल डालते समय नियमों का पूरा ध्यान रखा गया है ओर डाला गया मटीरियल बिल्कुल सही ओर नियमों अनुसार डाला गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Accused of making new road from inferior material

https://ift.tt/2LLyWD0
May 21, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment