बुधवार को जिले में दो नए पॉजिटिव केस सामने आए। इन दो केसों में एक लुधियाना और एक हरियाणा का है। बुधवार को पॉजिटिव आए मामलों में एक हिंदुस्तान टायर फैक्टरी के मैनेजर का कबीर नगर डाबा रोड निवासी 27 वर्षीय बड़ा बेटा और एक सोनीपत (हरियाणा) का 30 वर्षीय आरपीएफ जवान है। इस तरह से हिंदुस्तान टायर फैक्टरी की चेन 19 तक पहुंच गई है। वहीं, सीएमसी में एडमिट फैक्टरी मैनेजर का इलाज जारी है। उनकी तबीयत में सुधार है।
हरियाणा निवासी आरपीएफ का जवान भी संक्रमित
जहां एक ओर फैक्टरी मैनेजर के बड़े बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, दूसरी तरफ उनकी पत्नी व छोटा बेटा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए। यूसीएचसी वर्धमान से मैनेजर की पत्नी ममता देवी और छोटे बेटे कुलदीप को नई डिस्चार्ज पॉलिसी के तहत डिस्चार्ज कर दिया गया। गौर हो कि टायर फैक्टरी के पर्चेज विभाग में मैनेजर की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें सीएमसी रेफर किया गया था। इनकी रिपोर्ट 6 मई को पाॅजिटिव आई थी। इसके बाद उनकी पत्नी व छोटे बेटे की रिपोर्ट 9 मई को पॉजिटिव आई थी। 10 मई को उन दोनों को यूसीएचसी वर्धमान में भर्ती कराया गया। 8 मई को हुई रिपोर्ट में बड़ा बेटा निगेटिव था। लेकिन 18 मई को दोबारा से युवक के सैंपल लिए गए। युवक ने बताया कि दो दिन मां व भाई के संपर्क में रहा था। इसी के चलते उसने खुद दोबारा से सैंपल्स दिए थे। वहीं, आरपीएफ जवान के भी सैंपल 11 मई को लिए गए थे। जिसमें वो निगेटिव पाया गया था। बीमारी के लक्षण होने से उसके सैंपल दोबारा लिए गए जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
5214 सैंपल्स, 4717 निगेटिव, 242 पेंडिंग
जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 177 हो चुकी है। वहीं, अन्य राज्यों से संबंधित पॉजिटिव मरीजों की संख्या 54 हो गई है। जिनमें 47 दिल्ली, हरियाणा से 2, जम्मू व कश्मीर से 1, राजस्थान से 1 और बिना शिनाख्त वाले 3 मरीज हैं।अब तक 5214 सैंपल्स लिए गए जिसमें से 4717 निगेटिव आए हैं। 242 की रिपोर्ट पेंडिंग है। बुधवार को 136 लोगों के सैंपल भेजे गए। सभी नेगेटिव रहे। सिविल सर्जन डॉ. राजेश बग्गा ने बताया कि बुधवार को 57 रैपिड रिस्पाॅन्स टीमों द्वारा 189 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 134 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया। अब तक 2582 एक्टि होम क्वारेंटाइन केस हैं। वहीं, कुल 5632 लोगों को होम क्वारेंटाइन किया जा चुका है। वहीं, सिविल अस्पताल के 40 स्टाफ मैंबर्स के लिए सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
डीएमसी के वॉर्ड ब्वॉय समेत 8 घर भेजे
जिले के अब तक 130 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को डिस्चार्ज हुए 8 में से 4 लोग डीएमसी हॉस्पिटल और 4 यूसीएचसी वर्धमान से डिस्चार्ज किए गए। डीएमसी से डिस्चार्ज हुए मरीजों में 10 मई को पॉजिटिव आए वॉर्ड ब्वॉय 31 वर्षीय विजय सिंह भी है। इसके अलावा पटियाला की 52 वर्षीय सुनीता रानी, फरीदकोट के 60 वर्षीय मदन गोपाल गेरा और गुरदासपुर की 69 वर्षीय राज कुमारी हैं। यूसीएचसी वर्धमान से न्यू आजाद नगर के पवन सिंह, दुगरी के अरुण खन्ना, डाबा रोड की ममता देवी और कुलदीप बेनिवाल को डिस्चार्ज किया गया।
18 पुलिस कर्मियों के लिए सैंपल
बुधवार को 18 पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए। ये पुलिस कर्मी 27 वर्षीय रिंकू जिसकी 15 मई को मौत हुई थी उसके संपर्क में आए थे। जिसके बाद इन पुलिस मुलाजिमों को क्वारेंटाइन करने के अलावा बुधवार को इनके सैंपल लिए गए। डीएमसी हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अश्विनी चौधरी ने बताया कि 2 साल की बच्ची की तबीयत स्थिर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2z78qRZ
May 21, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment