ग्यासपुरा 33 फुटा रोड पर फाइनेंसर नागमणि पांडे पर जानलेवा हमले में साहनेवाल पुलिस ने अकाली नेता, उसके पीए समेत 12 लोगों पर इरादा-ए-कत्ल समेत अन्य धाराओं में पर्चा दर्ज किया है। पुलिस ने नागमणि के भाई सुरजीत सिंह नगर के शेषमणि की शिकायत पर निर्मल सिंह एसएस, रूपेश कुमार, राम दयाल, रवि, रोहित, अमन सैनी, रमेश समेत 12 लोगों पर पर्चा दर्ज किया। एएसआई धरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी निर्मल सिंह एसएस अकाली दल का नेता है। आरोपी रूपेश कुमार उसका पीए है।
फाइनेंसर से रंजिश रखते थे आरोपी
शिकायतकर्ता अनुसार राम दयाल ने एक माह पहले गली में गोल गप्पे की रेहड़ी लगाई थी। जिसे लेकर नागमणि के दोस्त राज का उससे झगड़ा हो गया। नागमणि ने मामला शांत कराया। इसी बात पर आरोपी रंजिश रखने लगे थे। आरोपियों ने 3 बार नागमणि पर हमला किया। इसकी शिकायत चौकी कंगनवाल में दी। कार्रवाई न होने पर डीजीपी को कंप्लेंट दी। फिर भी कुछ नहीं हुआ। फिलहाल नागमणि की हालत गंभीर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2TpwoyE
May 21, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment