Amazon

Thursday, May 21, 2020

सब्जी लेने जा रहे विक्रेता को चाकू मार लूटे 2 हजार, मौत

चंदर नगर स्थित मल्ली फार्म के पास बुधवार सुबह 5.00 बजे मंडी से सब्जी लेने जा रहे विक्रेता की एक्टिवा सवार तीन लुटेरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी और पैसे व मोबाइल लूट लिया। मौके पर चौकी जगतपुरी और थाना हैबोवाल की पुलिस पहुंची। लेकिन एसएचओ का इंतजार करते करीब ढ़ाई घंटे बाद शव को हटाया गया। मृतक रामू(35) का शव अस्पताल में रख दिया है। उनका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया गया। रामू न्यू टैगोर में पत्नी और 4 बच्चों के साथ रहता था, जबकि मूलरूप से उन्नाव का रहने वाला था।

टूटी थी एक्टिवा की नंबर प्लेट

रामू पहले मजदूरी करता था, लेकिन लाॅकडाउन दौरान उसने सब्जी का काम शुरू किया था। बुधवार सुबह पूर्व पार्षद के फार्म के पास एक्टिवा सवार तीन लुटेरों ने उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल के पास ही एक घर से शख्स निकला, जिसने आरोपियों को भागते देखा। एक्टिवा की नंबर प्लेट टूटी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3bPWukK
May 21, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment