मेट्रो रोड इलाके में पुलिस की मौजूदगी में चोरों ने कपड़े के शोरूम से लाखों का कपड़ा चोरी कर लिया। मालिक चमन लवली को जब पता चला तो इसकी सूचना मोती नगर पुलिस को दी। चमन ने बताया कि उसकी लवली गारमेंट के नाम से दुकान है।
बुधवार सुबह उन्हें फोन आया कि दुकान के ताले टूटे हैं। वो दुकान पर पहुंचे तो देखा 2 दिन पहले आया माल गायब था। इसकी कीमत 8 लाख है। पीड़ित ने बताया कि उनकी दुकान पुलिस के नाके से 400 कदम दूर था, लेकिन फिर भी चोर टेंपो में सारा सामान लादकर ले गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bPWukK
May 21, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment