लॉकडाउन को लेकर गुरुवार को लगने वाले बाजार को बीडीओ मनोरंजन कुमार, सीओ कमलेश उरांव व कुडू पुलिस के सहयोग से बन्द कराया गया। अहले सुबह पुलिस व प्रशासन को बाजार में देेख हड़कंप मच गया। सब्जी खरीदने व बेचने वाले भागने लगे। जिसके बाद कुछ दूरी पर बाजार लगाया जिसमें फिर भीड़ लगने लगा। जिसकी सूचना पर सीओ पहुंचे लोगो को खदेड़ कर बाजार बंद कराया। वहीं सड़क किनारे मजमा देख सीओ ने सभी को भगाया। इस क्रम में कुछ दुकानदारों को सोशल डिस्टेस्टिंग का सख्ती से पालन कर खरीद बिक्री का निर्देश दिया गया।
इसके बाद सीओ ने दुबांग चेकपोस्ट का मुआयना किया। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट को कई दिशा निर्देश जारी किए। सभी से कड़ाई से वाहन जांच करने का निर्देश दिया। वही मंगल बाजार के समीप सोशल डिस्टेस्टिंग के तहत सब्जी विक्रेताओं ने एक एक मीटर की दूरी पर बाजार लगाया। वहां पर मौजूद पंसस संतोष मांझी ने दुकानदारों व खरीददारों के बीच सेनिटाइजर का उपयोग करने पर व मास्क लगाने को लेकर जागरुक किया। कई दुकानदारों को सेनेटाइजर से बराबर हाथ साफ रखने की बात कही। सब्जी खरीदने वालों को मास्क पहन कर खरीददारी करने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Yqddbd
May 01, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment