Amazon

Friday, May 1, 2020

हापामुनि राजकीय उत्क्रमित मवि में चोरी का मामला, एचएम ने कराई प्राथमिकी

घाघरा थाना क्षेत्र के हापामुनि राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 1 बजे गांव की हैं। गांव के राजकुमार ने विद्यालय के खिड़की को तोड़कर पंखा ट्यूबलाइट की चोरी कर ली। चोरी करने के दौरान जब चोर खिड़की का एंगल काट रहा था। तब गांव के हैं किसी ने उक्त युवक का तस्वीर मोबाइल पर खींच लिया। साथ ही वीडियो भी बनाया। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा प्रधानाध्यापिका मुन्नी कच्छप को दूरभाष पर संपर्क कर चोरी की घटना का की जानकारी दी। प्रधानाध्यापिका विद्यालय जाकर निरीक्षण करने के बाद घाघरा थाना में जाकर राजकुमार उरांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दी है। वीडियो में राजकुमार के अलावा एक और युवक है जिसका चेहरा नहीं दिख रहा है। घाघरा थाना कांड संख्या 52/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2YkSSE9
May 01, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment