Amazon

Monday, May 18, 2020

भम्बोताड़ गांव का कुलदीप कोरोना से ठीक होकर घर लौटा, हार पहनाए, आतिशबाजी

तलवाड़ा ब्लाॅक के तहत गांव भम्बोताड़ के कुलदीप कुमार को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 3 मई को दसूहा के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया था, उनकी रिपोर्ट अब निगेटिव आने के कारण उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें छुट्‌टी देकर घर पहुंचा दिया है। कुलदीप हिमाचल के बद्दी में काम करता था व निजी वाहन से घर लौटा था। बीबीएमबी अस्पताल तलवाड़ा में उसका कोरोना टेस्ट किया था, जिसमें वह पाॅजिटिव निकला था।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम जैसे ही कुलदीप को लेकर उनके गांव भम्बोताड़ पहुंची तो गांववासियों ने हार पहनाकर व आतिशबाजी कर कुलदीप का स्वागत किया। कुलदीप ने कहा कि आइसोलेशन वार्ड में अच्छा प्रबंध था, हमें कोई समस्या नहीं आई। मैं बिलकुल ठीक हूं। कोरोना से किसी को भी घबराने की जरूरत नही है। कुलदीप को अभी एक सप्ताह तक एहतियात रखनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment