गांव मूनक खुर्द के 25 वर्षीय नौजवान मंजीत सिंह पुत्र जगदीश सिंह की शनिवार रात गुजरात-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक मंजीत सिंह के पिता जगदीश सिंह ने बताया कि उनका बेटा एसीपी कंपनी गुजरात में ट्रक ड्राइवर था और 6 महीने से वहीं पर काम कर रहा था।
शनिवार रात उनको गुजरात से फोन आया कि उनके बेटे पर ट्रक का टायर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब मंजीत सिंह अपने ट्रक का टायर बदलने के लिए जैक लगाने के लिए ट्रक के नीचे गया था कि पीछे से अचानक टैंकर की टक्कर लगने के कारण ट्रक उसके उपर चढ़ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment