पुलिस लाइन के पास वासल टावर स्थित स्टडी एक्सप्रेस के मालिक कपिल शर्मा ने शनिवार दोपहर अदालत में सरेंडर कर दिया। न्यू गोबिंद नगर के रहने वाले कपिल शर्मा और उनकी पत्नी अनीता शर्मा पर कनाडा भेजने के नाम पर करीब सवा तीन करोड़ की ठगी का आरोप है। शर्मा दंपति पर फिलहाल तीस केस दर्ज है। अदालत ने आरोपी को लुधियाना जेल भेज दिया है। ठगी का शिकार ज्यादातर लोग दोआबा के रहने वाले है।
थाना नई बारादरी के एसएचओ जीवन सिंह का कहना है कि सोमवार को आरोपी का अदालत से प्रोडक्शन वारंट लिया जाएगा। थाना नई बारादरी में पहली एफआईआर 10 नई 2019 को नूरमहल के मोहल्ला जालंधरी गेट के रहने वाले हरविंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज हुई थी। हरविंदर का आरोप था कि उसकी बेटी गुरप्रीत कौर को कनाडा में स्टडी वीजा पर भेजने का झांसा देकर पौने 12 लाख की ठगी की है। केस में शर्मा दंपति के अलावा हिना, आशीष प्रताप सिंह और रमेश शर्मा को आरोपी बनाया गया था। शर्मा दंपति को छोड़ कर बाकी पकड़े जा चुके थे। दर्ज केसों की जांच पांच एसीपी रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
सब से ज्यादा केस एसीपी सेंट्रल हरसिमरत सिंह के पास है। शनिवार दोपहर कपिल को एक कार कोर्ट के बाहर छोड़ कर गई थी। वह सीधे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर गया। कपिल शर्मा के सरेंडर की सूचना मिलने पर एसएचओ जीवन सिंह अपनी टीम के साथ अदालत में पहुंचे,मगर अदालत ने उसे जेल भेजने के आदेश जारी कर दिए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WVVBBy
May 17, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment