जिले के 34 सेवा केंद्रों पर लोगों के 57 हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं। डीसी कांप्लेक्स स्थित टॉप-1 सेवा केंद्र पर अनदेखी के चलते करीब 25 फीसदी आवेदन बीते कई महीनों से लंबित पड़े हुए हैं। इसमें सबसे अधिक आय, जाति, पेंशन से संबंधित हैं। जिला प्रशासन लंबित आवेदनों के निपटारे को लेकर सभी प्रकार के सेवा केंद्रों को शनिवार से खोल दिया गया है। सेवा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग को मेनटेन रखने के लिए विशेष हिदायत जारी की गई है। सरकार ने सेवा केंद्रों पर लोगों की भीड़ भाड़ को रोकने के लिए असलहों के लाइसेंस और मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पर रोक लगा दी है।
जिले में हर दिन करीब 6 से 8 फीसदी फिर भी लोग हथियार और मैरिज सर्टिफिकेट में सुधार या नया बनवाने के लिए आवेदन करते हैं। सेवा केंद्रों पर लर्निंग लाइसेंस बनने का काम शुरू होने के बाद यहां पर कुल काम का तकरीबन 10 से 12 फीसदी काम और बढ़ गया है। प्रत्येक सेवा केंद्र को हर दिन 30 लाइसेंस बनाने का अधिकार प्राप्त है, जबकि इसकी एवज में हर दिन 80 से 85 आवेदन होते हैं। यही वजह है कि यहां आवेदनों की पेंडेंसी बढ़ती जा रही है।
कोरोना वायरस के चलते 23 मार्च से कर्फ्यू लगने के बाद से लगातार सेवा केंद्र बंद हैं। सेवा केंद्रों पर भीड़-भाड़ अधिक होने के चलते यहां पर संक्रमण फैलने की आशंका अधिक बनी रहती है। यही वजह है कि सरकार ने यहां पर पहले के मुकाबले 50 फीसदी कम काम करवाने का निर्णय लिया है। सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए प्रशासन की ओर से सेवा केंद्रों को सैनिटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग के मास्क पहनने की विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। इसके बगैर कोई भी कर्मचारी यहां पर काम नहीं कर सकेगा।
सबसे ज्यादा राजस्व, आय, जाति सर्टिफिकेट बनाने के लिए आते हैं आवेदन
दिसंबर 2019 में जिले के 29 सेवा केंद्रों को लर्निंग लाइसेंस बनाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आरटीओ कार्यालय में पब्लिक के बढ़ते दबाव के चलते सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया था, सेवा केंद्रों पर लर्निंग लाइसेंस बनने से पेंडेंसी और अधिक बढ़ने लगी है। यहां पर सबसे अधिक राजस्व, आय, जाति सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आवेदन होते है। यही वजह है कि सेवा केंद्रों पर भीड़ अधिक होती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों की आवाजाही कम करने के लिए सेवा केंद्रों से केवल 50 फीसदी काम करने के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2WVVBBy
May 17, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment