केंद्र सरकार द्वारा भेजा राशन लोगों तक न पहुंचाने के विरोध में भाजपाइयों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा के निर्देशानुसार अपने घरों में रहकर पंजाब की कांग्रेस सरकार के विरोध में उपवास रखा और अपने इष्ट देवताओं का नाम सिमरन किया। रोपड़ में उपवास रखने वालों में जिला भाजपा के उपाध्यक्ष हरमिंदर पाल सिंह आहलूवालिया भी शामिल रहे।
वहीं, कीरतपुर साहिब मंडल भाजपा के अध्यक्ष रजनीश जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब सरकार को भेजा राशन कांग्रेसी अपने चहेतों में बांट रहे हैं। इसके विरोध में पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निर्देशों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने 1 दिन का उपवास रखा है। उन्होंने कहा कि कीरतपुर साहिब में कांग्रेसी लोगों को अपने घर बुलाकर राशन बांटकर पक्षपात कर रहे है, जिसकी शिकायत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक पहुंचा दी है। उपवास के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के मेंबर गिरजा शंकर द्विवेदी, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष सुनील दत्त दिवेदी, रवि टंडन, कृष्ण कुमार अत्री, शिव कुमार बेदी, राजकुमार शर्मा, आर्य मित्र टंडन, राकेश कुमार बेदी, पंकज शर्मा आदि शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2SsjNKs
May 02, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment