हिन्दुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब ने कोरोना आपदा में जरूरतमंद मरीजों को ब्लड लेने में आ रही दिक्कत को देखते हुए क्लब के प्रधान विक्रम गुप्ता के नेतृत्व में रक्तदानियों के सहयोग से ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में 21 युनिट रक्तदान किया, इनमें 6 रक्तदानियों ने पहली बार रक्तदान किया। क्लब के आईपीपी व पूर्व पार्षद अनुराग मनखंड ने सभी रक्तदानियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में रक्तदान शिविर लगाना संभव नहीं, इसलिए रक्तदानियों से संपर्क करके 21 युनिट रक्तदान किया गया है।
प्रधान विक्रम गुप्ता ने बताया कि इस प्रकल्प के प्रमुख (पीडी) रमणीक खंडूजा थे। उन्होंने सभी रक्तदानियों का आभार व्यक्त किया। ब्लड बैंक के चेयरमैन एवं सुखजीत स्टार्च मिल के एमडी कुलदीप सरदाना ने क्लब मेंबरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस समय हिन्दुस्तान वेलफेयर डोनर्स क्लब का यह प्रयास जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक बनेगा। अंत में प्रोजेक्ट डायरेक्टर रमणीक खंडूजा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राकेश गुप्ता, विकास चोपड़ा, अरुण शर्मा, सुखवंत सिंह, दीपक मल्होत्रा, गोपी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Wwwwxd
May 02, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment