भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश सरकार के खिलाफ कोरोना आपदा में राशन वितरण व अन्य सुविधाओं में पक्षपात करने पर अपने निवास पर एक दिन का अनशन रखा। खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार के साथ-साथ केन्द्र सरकार ने भी इस आपदा की घड़ी में देश के मध्य व मजदूर वर्ग के लिए राशन व कई अन्य तरह की सहूलियतें प्रदान की हैं। उन्होंने कहा कि दुख की बात है कि आज इस आपदा की घड़ी में पंजाब सरकार अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है तथा जो सुविधाएं केन्द्र सरकार ने भेजी हैं उन्हें जन-जन तक पहुंचाने में पक्षपात हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आज पंजाब में जिस तरह भाजपा के साथ-साथ आम जनता में रोष है और ज्यादातर प्रदेशवासियों ने एक दिन का अनशन रखकर अपने घरों में धरना दिया है, इससे साबित होता है कि प्रदेश के हरेक हिस्से में कैप्टन सरकार की नीतियों के खिलाफ आम जनता ने रोष है। खन्ना ने कहा कि सरकार को केन्द्र सरकार की भेजी रियायतें बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद तक जल्द से जल्द किसी कारगर नीति के तहत पहुंचानी चाहिए ताकि इस आपदा की घड़ी में किसी को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2SHUSmz
May 02, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment