Amazon

Tuesday, May 19, 2020

पोस्टमार्टम में खुलासा, गंभीर चोटों से हुई ज्योति की मौत

महाराजा रंजीत सिंह पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी में संदिग्ध अवस्था में जान गंवाने वाली क्लर्क ज्योति की पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि उसकी मौत गंभीर चोटों से हुई है। उसके शरीर में अंदरूनी चोटें पाई गई हैं। जिसमें एक बाजू टूटने के अलावा छाती समेत अन्य अंगों को गंभीर चोटें लगीं। जिससे प्रतीत होता है कि ऊंची इमारत से नीचे गिरने के कारण मौत हुई। वहीं परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए ज्योति के कातिलों को फांसी दो एक्शन कमेटी गठित की है।

कमेटी ने मांग की है कि ज्योति की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। सोमवार को कमेटी ने मुख्यमंत्री, एससी कमिशन, मानवाधिकार आयोग , महिला आयोग, विधानसभा में विरोधी दल के नेता हरपाल सिंह चीमा को रजिस्ट्री के माध्यम से ज्ञापन भेजा है। उधर पंजाब लॉ फोरम के महासचिव एडवोकेट एमएम बहल ने भी 50 लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की है।

इन संस्थाओं ने मिलकर बनाई एक्शन कमेटी

कमेटी में सुखविंदर सिंह गुरु प्रधान डा. बीआर अंबेडकर मंच, सुरेश राही हलका इंचार्ज बीएचपी बठिंडा, प्रदीप नाहर जिला प्रधान भीम आर्मी, सुरिंदर शिवा प्रधान जय भीम यूथ क्ल्ब, हरबंस सिंह हलका इंचार्ज देहाती जिला बीएचपी,सूबेदार मेजर सिंह बाबा दीप सिंह नगर, मंजीत सिंह जिला प्रधान सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन, हरबंस सिंह सचिव पंजाब सबाॅर्डिनेट सर्विस फेडरेशन,हरबंस सिंह महासचिव पंजाब सबाॅर्डिनेट सर्विस फेडरेशन, सेवक सिंह सचिव डा. बीआर अंबेडकर वेलफेयर मंच, गुरदास सिंह पीआरटीसी, सोनू को शामिल किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3bFA59P
May 19, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment