Amazon

Tuesday, May 19, 2020

50 दिन में 25 केस दर्ज किए, सीएम का आदेश आते ही 1 दिन में अवैध शराब बनाने के 13 मामले दर्ज

(चंदन ठाकुर)
शराब की तस्करी करने, अवैध शराब बनाकर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री पंजाब के आदेश के अगले दिन ही बठिंडा पुलिस हरकत में आई और एक ही दिन में घरों मेंं अवैध तौर पर शराब बनाकर बेचने के 13 मामले दर्ज कर 14 लोगों नामजद किया है। जबकि पिछले 50 दिनों में पुलिस ने सिर्फ 25 मामले दर्ज किए हैं। उसमें बीड़ तालाब के एक-दो ही मामले हैं।

रविवार को सीएम का डीजीपी पंजाब को आदेश मिलते ही पुलिस ने एक दिन में 13 मामले दर्ज किए। सभी मामलों में पुलिस ने लाहन और अवैध शराब बरामद की हैं। इनमें से पांच मामले थाना सदर के अधीन आती बीड़ तालाब बस्ती की है। अवैध शराब बनाकर बेचने के मामले में बीड़ तालाब बस्ती प्रसिद्ध है। मुख्यमंत्री का आदेश आते ही पुलिस ने सबसे पहले बीड़ तालाब बस्ती में दस्तक दी आैर चार लाेगों को मौके पर पकड़ लिया जब कि एक फरार हो गया।

विभिन्न थानों में 14 लाेगों पर दर्ज किए मामले

रविवार को बठिंडा पुलिस ने एक साथ 13 मामले दर्ज कर 14 लोगों को नामजद कर उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। भारी मात्रा में लाहन और देसी शराब बरामद की है। थाना सदर बठिंडा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बीड़ तालाब बस्ती नंबर 2 निवासी मंजीत सिंह को 45 लीटर लाहन, चालू भट्ठी के सामान और एक बोतल देसी शराब समेत गिरफ्तार किया, जबकि बस्ती नंबर दो के रहने वाले जसवीर सिंह को 200 लीटर लाहन समेत काबू किया गया। थाना सदर रामपुरा ने गांव पिथो से आरोपी कंता सिंह को 100 लीटर लाहन और थाना फूल पुलिस ने आरोपी गुरा सिंह निवासी गांव बुर्ज गिल को 70 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। थाना फूल पुलिस ने गांव फूल से बिल्लू राम निवासी गांव अलीके पत्ती को 1050 नशीली गोलियां समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। जसवंत सिंह के घर से 200 लीटर लाहन और राज सिंह व बिंदर सिंह के घर से 300 लीटर लाहन बरामद की गई, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपितों पर थाना सदर बठिंडा में मामला दर्ज किया है। वहीं थाना सदर पुलिस ने बीड़ तलाब बस्ती के रहने वाले गुरबख्स सिंह को 100 लीटर लाहन और 20 लीटर अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया। थाना नंदगढ़ पुलिस ने भी रविवार को गांव रामनगर निवासी मुखिया राम को 30 लीटर लाहन, गांव चुघे खुर्द से आराेपी कृष्ण सिंह निवासी बीड़ तलाब बस्ती को 20 बोतल देसी शराब, गांव झुंबा से आरोपित फूमण सिंह निवासी बीड़ तलाब बस्ती को 150 लीटर लाहन, गांव जंगीराणा निवासी बलराज सिंह को 15 लीटर लाहन, एक बोतल देसी शराब, एक चालू भट्ठी, के अलावा आरोपित जसवंत सिंह को गांव झुंबा से 7 बोतल देसी शराब समेत गिरफ्तार कर मामले दर्ज किए गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3bFA59P
May 19, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment