Amazon

Saturday, May 23, 2020

थाने में बच्ची से मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर हो केस : फाेरम

मलोट के थाना कबरवाला में पिता के कत्ल की शिकायत करने पहुंची 13 साल की बच्ची से पुलिस की ओर से मारपीट करना और उसे करंट लगाने की शर्मनाक घटना की पंजाब लॉ फोरम ने सख्त शब्दों में निंदा की है।
पंजाब लॉ फोरम के प्रधान सीनियर एडवोकेट चरणपाल सिंह बराड़ और महासचिव एडवोकेट एमएम बहल ने उक्त मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग करते हुए आरोपी पुलिस मुलाजिमों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि एक 13 साल की बच्ची अपने पिता की हत्या की शिकायत करने के लिए थाने जाती है और उसकी शिकायत दर्ज करने की बजाएउस पर ही पुलिस अत्याचार करती है। एडवोकेट चरणपाल सिंह बराड़ और एडवोकेट एमएम बहल ने कहा कि इस मामले में ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी थाने में ऐसी घटना न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment