Amazon

Saturday, May 23, 2020

मजदूर व मुलाजिम जत्थेबंदियाें ने किया रोष प्रदर्शन

केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और मुलाजिम फेडरेशनों के संयुक्त राष्ट्रीय मंच के आह्वान पर सीटू व एटक से संबंधित मजदूर मुलाजिम यूनियनों के नेतृत्व में सरकार द्वारा रोजाना काम 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे करने के नोटिफिकेशन को वापस करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
सीटू की जिला नेता जसविंदर कौर दातेवास, एडवोकेट स्वर्णजीत सिंह दलियो, एटक के नेता वेद प्रकाश पूर्व एमसी, सीता राम गोबिंदपुरा ओर चिमन लाल ने मोदी सरकार की सख्त निंदा करते कहा कि कोरोना महामारी की सबसे बड़ी मार मजदूरों पर पड़ी है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान इन बड़े घरानों के 68 हजार करोड़ रुपए का कर्ज केंद्र सरकार ने माफ किया है, दूसरी ओर सरकार द्वारा एलान किए गए 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज में किरती कसानों के लिए फूटी कौड़ी नहीं रखी है। इस मौके पर धरना स्थान पर पहुंचकर नायब तहसीलदार गुरजीत सिंह ढिल्लों ने नेताओं से मांग पत्र लेते मुख्यमंत्री पंजाब तक पहुंचाने का भरोसा दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment